बाड़ी: दवाई लेने आए बुजुर्ग से ठगी, मदद के बहाने बाइक पर बैठाकर ₹3500 और कागजात ले उड़े बदमाश
Bari, Dholpur | Jun 17, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ठगी का शिकार हो गया। दवाई लेने धौलपुर आए बुजुर्ग को कुछ युवकों ने मदद का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में उसकी जेब से नकदी व जरूरी कागजात निकालकर फरार हो गए। पीड़ित रामपत निवासी बरौली ने बताया कि वह दवाई लेने धौलपुर आया था। इसी दौरान जगदीश टॉकीज के पास कुछ युवक बाइक पर मिले और उससे पूछा कि बाबा कहां जाओ