🏫 आंगनबाड़ी केंद्रों की विशेष स्थलीय जांच | औरंगाबाद
जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारु संचालन, निर्धारित मानकों के अनुपालन एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
📍 16 सितंबर 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में किराये के भवनों में संचालित कुल 684 आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के आदेशानुसार जांच कार्य के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को वरीय दंडाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सहायक दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🔎 निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से देखा गया—
▪️ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन निर्धारित मापदंडों एवं एकरारनामा की शर्तों के अनुरूप हो रहा है या नहीं।
▪️ बच्चों के लिए शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता एवं स्थिति।
▪️ बिजली एवं किचन सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
▪️ केंद्र में अध्ययनरत बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी।
▪️ केंद्रों के संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा निर्धारित मानकों के अनुपालन में कमी की स्थिति।
📸 निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक फोटोग्राफ एवं वीडियो क्लिप भी तैयार किए गए, ताकि स्थल की वास्तविक स्थिति का समुचित दस्तावेजीकरण हो सके।
📋 जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निरीक्षण के दौरान पाई गई किसी भी अनियमितता अथवा कमी का स्पष्ट उल्लेख जांच प्रतिवेदन में किया जाए। प्राप्त जांच प्रतिवेदनों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
👧🧒 बच्चों के सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर वातावरण में विकास और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी संचालन के लिए जिला प्रशासन सतत निगरानी एवं निरीक्षण पर विशेष बल दे रहा है।
#Anganwadi #ChildCare #DistrictAdministration #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Sep 16, 2026