Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

🚨 रुद्रप्रयाग में आपदा का कहर, खलियान बांगर और पुजारगांव में भारी तबाही🚨 मूसलाधार बारिश के बाद आई प्राकृतिक आपदा ने रुद्रप्रयाग के खलियान बांगर और पुजारगांव में भारी नुकसान पहुंचाया है। खेत-खलिहान मलबे में दब गए हैं, नगदी फसलें और सब्जियां बर्बाद हो गई हैं, जबकि संपर्क मार्ग, पुलियाएं, पेयजल और विद्युत व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं। खलियान गांव में एक महिला का आवासीय मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। खेती पर निर्भर ग्रामीण परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे युवा नेता मोहित डिमरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और जिलाधिकारी से तत्काल राहत एवं पुनर्वास कार्य शुरू करने की मांग की। उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। #Rudraprayag #Uttarakhand #Disaster #KhaliyanBangar #PujarGaon #HeavyRain #ReliefWork #MohitDimri

MORE NEWS

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान

आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया।

राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया। राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

🚨 रुद्रप्रयाग में आपदा का कहर, खलियान बांगर और पुजारगांव में भारी तबाही🚨 मूसलाधार बारिश के बाद आई प्राकृतिक आपदा ने रुद्रप्रयाग के खलियान बांगर और पुजारगांव में भारी नुकसान पहुंचाया है। खेत-खलिहान मलबे में दब गए हैं, नगदी फसलें और सब्जियां बर्बाद हो गई हैं, जबकि संपर्क मार्ग, पुलियाएं, पेयजल और विद्युत व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं। खलियान गांव में एक महिला का आवासीय मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। खेती पर निर्भर ग्रामीण परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे युवा नेता मोहित डिमरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और जिलाधिकारी से तत्काल राहत एवं पुनर्वास कार्य शुरू करने की मांग की। उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। #Rudraprayag #Uttarakhand #Disaster #KhaliyanBangar #PujarGaon #HeavyRain #ReliefWork #MohitDimri - Rudraprayag News