लोहरदगा: लोहरदगा गुदरी बाजार के छठ घाट तालाब में अव्यवस्था, जनता ने कार्यपालक पदाधिकारी को घेरा
गुदरी बाजार स्थित तलाब में हर वर्ष बिजली की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण, घांट के चारदीवारी में रंग-रोगन, साफ-सफाई इत्यादि नगर परिषद द्वारा कराया जाता रहा है, परन्तु इस वर्ष नगर परिषद द्वारा उदासीन रवैया अख्तियार करने से लोहरदगा के जनता में रोष व्याप्त है। इस बात की जानकारी होते ही आजसू केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत ने बुधवार सुबह लगभग10 घांट का मुआयना किया।