लोहरदगा: बक्शी दीपा में सांप काटने से महिला गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्शी दीपा में सांप काटने से एक महिला गंभीर हो गई है, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी अनुसार बक्शी दीपा के निवासी अनीता केरकेट्टा को मंगलवार शाम 4:00 बजे अपने ही घर में जहरीले सांप ने काट लिया जिसके बाद परिजनों ने गंभीर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।