लोहरदगा: बीटपी में एसएसबी जवान ने बाथरूम में जबड़े में गोली मारकर आत्महत्या की, दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
मृतक की पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे थे। जवान ने खुद के इंसास LMG रायफल से गोली खुद को गोली मारी है। घटना मंगलवार सुबह 4.30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी व जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।