गोरखपुर: जुए में किस्मत चमकी, बाहर निकलते ही ‘सेटिंग गैंग’ के सामने जीत की खुशी आधे घंटे भी नहीं टिकी
गोरखपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें पीड़ित खुद ही पुलिस के पास जाने से बच रहा था। अब ज़रा सोचिए, अगर आप जुए में पैसा जीत जाएं और महज़ आधे घंटे के भीतर वही पैसा आपको कुछ लोगों द्वारा खड़े-खड़े लूट लिया जाए, तो ऐसे में पीड़ित आखिर पुलिस के पास जाकर क्या कहेगा।ऐसी ही एक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति मेहदावल से पीपीगंज आ रहा था। रास्ते म