जमुई: प्रतापपुर बहियार में खुलेआम महुआ शराब निर्माण का वीडियो वायरल, शराबबंदी पर उठे सवाल
Jamui, Jamui | May 17, 2026 जमुई थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित सतकठवा बहियार में खुलेआम महुआ शराब बनाने का वीडियो सामने आने के बाद जिले में शराबबंदी कानून पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में बड़े पैमाने पर महुआ शराब निर्माण होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार दोपहर करीब 1 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।