पेण्ड्रा: पेंड्रा के दुर्गा चौक पर गैस की समस्या के बीच गैस सिलेंडर की चोरी, घटना CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल
पेंड्रा के दुर्गा चौक क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई है। पायल गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन उपभोक्ताओं को सिलेंडर पहुंचाने के लिए पहुंचा था, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने गैस से भरा एक सिलेंडर चुरा लिया। दरअसल डिलीवरी वाहन से होम डिलीवरी के दौरान दो लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से गैस सिलेंडर निकालकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।