Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

दिंडोरी: खासदार भास्कर भगरे यांनी घेतला मतदार संघातील SIR कामकाजाचा आढावा

Dindori, Nashik | Jul 11, 2026

MORE NEWS

आकांक्षी ब्लॉक बजाग में कलेक्टर अंजू भदौरिया का सघन भ्रमण, 38 इंडिकेटर्स की ली प्रगति समीक्षा

डिंडोरी नीति आयोग, भारत सरकार के "आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम" के तहत प्रभारी अधिकारी एवं कलेक्टर डिंडोरी *श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* ने शनिवार को विकासखंड बजाग का सघन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और अधोसंरचना से जुड़ी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भ्रमण की शुरुआत ग्राम सुनियामार से की। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आधार कैंप और जनपद पंचायत ई-सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, विद्युत, आवास और पट्टा संबंधी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने RES और PHE के SDO को सुनियामार में सीसी रोड की जांच कर दो दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन कर कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

इसके पश्चात कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव पहुंचीं। कक्षा में केवल 10 विद्यार्थी उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रा राधिका का आधार कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया में व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर कलेक्टर ने कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के साथ केंद्र में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु करने के निर्देश दिए।

कन्या शिक्षा परिसर बजाग में कलेक्टर ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्राओं द्वारा वकील, डॉक्टर, पुलिस आदि बनने की इच्छा व्यक्त करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और 10वीं-12वीं में अच्छे अंक लाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। परिसर में छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन कर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में OPD, जनरल वार्ड और दवा भंडार का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र बजाग में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का अवलोकन कर किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भ्रमण के समापन पर जनपद पंचायत बजाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, जन शिक्षक, कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सहित विकासखंड के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। नीति आयोग के एबीएफ *डॉ. विकास जैन* द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के *38 इंडिकेटर्स* की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और वित्तीय समावेशन के संकेतकों में प्रगति बढ़ाने तथा कमजोर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त राजेंद्र जाटव, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, प्राचार्य बालवीर मरावी, बीआरसी ब्रजभान गौतम, सीईओ बजाग सचिन अग्रवाल, अभिषेक बंसल और एबीएफ हरीश विश्वकर्मा, डॉ विकास जैन एबीएफ नीति आयोग उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड बजाग को आदर्श ब्लॉक बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें और 38 इंडिकेटर्स में निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करें।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

आकांक्षी ब्लॉक बजाग में कलेक्टर अंजू भदौरिया का सघन भ्रमण, 38 इंडिकेटर्स की ली प्रगति समीक्षा डिंडोरी नीति आयोग, भारत सरकार के "आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम" के तहत प्रभारी अधिकारी एवं कलेक्टर डिंडोरी *श्रीमती अंजू पवन भदौरिया* ने शनिवार को विकासखंड बजाग का सघन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और अधोसंरचना से जुड़ी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भ्रमण की शुरुआत ग्राम सुनियामार से की। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आधार कैंप और जनपद पंचायत ई-सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन, विद्युत, आवास और पट्टा संबंधी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने RES और PHE के SDO को सुनियामार में सीसी रोड की जांच कर दो दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन कर कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके पश्चात कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव पहुंचीं। कक्षा में केवल 10 विद्यार्थी उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रा राधिका का आधार कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केंद्र अतरिया में व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर कलेक्टर ने कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के साथ केंद्र में समस्त व्यवस्थाएं सुचारु करने के निर्देश दिए। कन्या शिक्षा परिसर बजाग में कलेक्टर ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्राओं द्वारा वकील, डॉक्टर, पुलिस आदि बनने की इच्छा व्यक्त करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और 10वीं-12वीं में अच्छे अंक लाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। परिसर में छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन कर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में OPD, जनरल वार्ड और दवा भंडार का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र बजाग में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का अवलोकन कर किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के समापन पर जनपद पंचायत बजाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, जन शिक्षक, कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सहित विकासखंड के सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। नीति आयोग के एबीएफ *डॉ. विकास जैन* द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के *38 इंडिकेटर्स* की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और वित्तीय समावेशन के संकेतकों में प्रगति बढ़ाने तथा कमजोर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, सहायक आयुक्त राजेंद्र जाटव, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, प्राचार्य बालवीर मरावी, बीआरसी ब्रजभान गौतम, सीईओ बजाग सचिन अग्रवाल, अभिषेक बंसल और एबीएफ हरीश विश्वकर्मा, डॉ विकास जैन एबीएफ नीति आयोग उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड बजाग को आदर्श ब्लॉक बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें और 38 इंडिकेटर्स में निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त करें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में शासन से प्राप्त खिलौने, कुर्सियां एवं अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा केंद्र का संचालन भी संतोषजनक नहीं मिला।
कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उमा त्रिवेदी के विरुद्ध कार्रवाई तथा संबंधित पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित संचालन में लापरवाही करेंगी और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध नहीं कराएंगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अटरिया आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण में शासन से प्राप्त खिलौने, कुर्सियां एवं अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा केंद्र का संचालन भी संतोषजनक नहीं मिला। कलेक्टर ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उमा त्रिवेदी के विरुद्ध कार्रवाई तथा संबंधित पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित संचालन में लापरवाही करेंगी और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध नहीं कराएंगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई भी की जा सकती है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

समनापुर में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

डिंडौरी बच्चों में जीवन कौशल का विकास करने के उद्देश्य से सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को समनापुर विकासखंड के एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक शाला, समनापुर में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स श्री दीपभान राठौर, श्रीमती विजय भारती एवं सुश्री शशि मरावी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम, गतिविधियों तथा सत्र संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार एवं विकासखंड प्रबंधक श्री नीरज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में संवाद कौशल, आत्म-प्रबंधन, रचनात्मकता, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है, ताकि वे अपने जीवन और भविष्य के करियर के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक और आत्मीय संबंध विकसित हो रहे हैं। विद्यार्थी अब बिना किसी झिझक के अपने विचार शिक्षकों एवं साथियों के सामने व्यक्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण में समनापुर विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों, एकीकृत माध्यमिक विद्यालयों एवं संदीपनी विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

समनापुर में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित डिंडौरी बच्चों में जीवन कौशल का विकास करने के उद्देश्य से सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को समनापुर विकासखंड के एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक शाला, समनापुर में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स श्री दीपभान राठौर, श्रीमती विजय भारती एवं सुश्री शशि मरावी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम, गतिविधियों तथा सत्र संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार एवं विकासखंड प्रबंधक श्री नीरज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में संवाद कौशल, आत्म-प्रबंधन, रचनात्मकता, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है, ताकि वे अपने जीवन और भविष्य के करियर के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक और आत्मीय संबंध विकसित हो रहे हैं। विद्यार्थी अब बिना किसी झिझक के अपने विचार शिक्षकों एवं साथियों के सामने व्यक्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में समनापुर विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों, एकीकृत माध्यमिक विद्यालयों एवं संदीपनी विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

डिंडौरी HALCHAL24NEWS

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत करंजिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक के जरिए लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज के विकास में बाधक बनता है।

अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, बच्चों और युवाओं को इसकी बुराइयों से बचाने तथा अपने गांव और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। लगातार जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करंजिया के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ।

#Halchal24News #Dindori #Karanjia #NashaMukti #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #SocialAwareness #MadhyaPradesh #StreetPlay #PublicAwareness #HealthySociety #BreakingNews #HindiNews #NationalNews #ViralNews

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ डिंडौरी HALCHAL24NEWS मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत करंजिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक के जरिए लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज के विकास में बाधक बनता है। अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, बच्चों और युवाओं को इसकी बुराइयों से बचाने तथा अपने गांव और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। लगातार जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करंजिया के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे । #Halchal24News #Dindori #Karanjia #NashaMukti #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #SocialAwareness #MadhyaPradesh #StreetPlay #PublicAwareness #HealthySociety #BreakingNews #HindiNews #NationalNews #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 10, 2026

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्का के नवीन भवन का किया लोकार्पण

छात्र-छात्राओं को मिली आधुनिक शैक्षणिक भवन की सौगात

डिंडौरी विकासखंड अमरपुर की ग्राम पंचायत सक्का स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री हन्नू सिंह पट्टा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राकेश परस्ते, पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री महेश धुमकेती, श्री प्रीतम मरावी, श्री कृष्णा मिश्रा, श्री अनिल साहू, श्री राजकुमार मोंगरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर पहुंचने पर अतिथियों का विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों ने पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया, जहां उपस्थित जनसमुदाय ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
        कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व विद्यालय प्रांगण में आम, अमरूद, अशोक के पौधों का रोपण किया। 
       कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें परितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभा की सराहना की।
        कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
      सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस भूमि पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन निर्मित हुआ है, वह लगभग 10 एकड़ भूमि स्वर्गीय पंडित नारायण प्रसाद नायक द्वारा दान स्वरूप प्रदान की गई थी। उन्होंने उनके इस अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके पुत्र श्री रामकिशन नायक का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
       सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवीन विद्यालय भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इससे जिले के युवा कृषि, विज्ञान, तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
                शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को बुलाकर पूछा जिस पर बच्चों ने कहा कि हमको शासन से साइकिल, छात्रवृत्ति और 12वीं में अच्छा परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाती है। इस नवीन विद्यालय भवन के निर्माण से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि परिश्रम और अनुशासन के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
       कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जिले में निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि नवीन विद्यालय भवन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पौधरोपण एवं उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
     कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवीन विद्यालय भवन के निर्माण को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके संरक्षण एवं बेहतर उपयोग का आह्वान किया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्का के नवीन भवन का किया लोकार्पण छात्र-छात्राओं को मिली आधुनिक शैक्षणिक भवन की सौगात डिंडौरी विकासखंड अमरपुर की ग्राम पंचायत सक्का स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री हन्नू सिंह पट्टा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राकेश परस्ते, पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री महेश धुमकेती, श्री प्रीतम मरावी, श्री कृष्णा मिश्रा, श्री अनिल साहू, श्री राजकुमार मोंगरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर पहुंचने पर अतिथियों का विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों ने पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया, जहां उपस्थित जनसमुदाय ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व विद्यालय प्रांगण में आम, अमरूद, अशोक के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें परितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस भूमि पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन निर्मित हुआ है, वह लगभग 10 एकड़ भूमि स्वर्गीय पंडित नारायण प्रसाद नायक द्वारा दान स्वरूप प्रदान की गई थी। उन्होंने उनके इस अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके पुत्र श्री रामकिशन नायक का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवीन विद्यालय भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इससे जिले के युवा कृषि, विज्ञान, तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को बुलाकर पूछा जिस पर बच्चों ने कहा कि हमको शासन से साइकिल, छात्रवृत्ति और 12वीं में अच्छा परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाती है। इस नवीन विद्यालय भवन के निर्माण से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि परिश्रम और अनुशासन के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जिले में निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि नवीन विद्यालय भवन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पौधरोपण एवं उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवीन विद्यालय भवन के निर्माण को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके संरक्षण एवं बेहतर उपयोग का आह्वान किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026