नवाबगंज: बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च और पीस कमेटी का आयोजन
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर बुधवार करीब 7 बजे फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया। इसके पश्चात डीएम व एसपी द्वारा ईदगाह मैदान पीरबटावन में धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया।