नवाबगंज: वन विभाग के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, ढिंढोरा गांव में बिना अनुमति के काटे गए हरे पेड़
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के ढिंढोरा गांव में वन विभाग के नियमों का गंभीर उल्लंघन सामने आया है। ठेकेदार लीलू ने बिना लिखित अनुमति के तीन हरे आम के पेड़ काट दिए। सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार ने केवल मौखिक अनुमति ली थी और इसके एवज में कथित तौर पर विभाग को रकम भी दी गई। जब मामला मीडिया की नजर में आया तो वन विभाग सक्रिय हुआ।