नवाबगंज: जैदपुर थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन, पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने की जनसुनवाई
जैदपुर थाना परिसर में शनिवार 2:00 बजे तक समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु टीम का गठन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र से करीब 8 शिकायतें प्राप्त हुई।