पुष्पराजगढ़: तुलरा में रंगमंच निर्माण कार्य का पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने किया भूमि पूजन
शुक्रवार 3:00 बजे पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने विधायक निधि से निर्मित होने वाले ग्राम तुलरा में रंगमंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंचायत सरपंच राजकुमारी, पूर्व सरपंच आशा राम, उपसरपंच सनत सिंह, एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।