शिवपुरी नगर: ईवीएम की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: राजनीतिक दलों के सामने खुला वेयरहाउस का ताला
शिवपुरी में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने कठमई स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं और मशीनो