दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के बगझोपा गांव में मधु मक्खी के झुंड ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। गंभीर स्थिति में त्रिवेणी राय को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान आज बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह मंगलवार को मवेशी लेकर बहियार गए थे।