भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम–II को लेकर आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करने अररिया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह का अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरा को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया।