तरबगंज: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की
22 जनवरी को जनपद अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण_प्रतिष्ठा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा मध्य रात्रि में 12 बजे गोंडा-अयोध्या बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई तथा डाइवर्जन ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय क्षेत्र अधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।