डगरूआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कन्हरिया पंचायत के वार्ड संख्या-6 में मदरसा के समीप अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, वहीं घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है