सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में मोहर्रम की दशमी को निकला भव्य ताजिया जुलूस
मोहर्रम की दशमी को शुक्रवार की पूर्वाहृन सूरजगढ़ा बाजार में विभिन्न अखाड़ा द्वारा भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया. पूर्वाहन 9:30 बजे सूरजगढ़ा बाजार शहीद स्मृति चौक पर पुरानी बाजार सूरजगढ़ा एवं चकमसकन मंठटोला अखाड़ा से निकाले गए ताजिया जुलूस में युवाओं द्वारा पारंपरिक हथियार से हैरत अंग्रेज करतब दिखाए जा रहे थे. या अली या हुसैन के सदा से इलाका गुंजता रहा.