मेहदावल: मोहर्रम को लेकर महुली पुलिस अलर्ट, रूट मार्च के साथ ड्रोन से रखी जा रही निगरानी
संतकबीरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, कस्बों और ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा