औराई: मेडीडीह गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की बाल्टी में डूबने से हुई मौत, कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द ए खाक
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रतवारा पश्चिमी पंचायत स्थित मेडीडीह गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे में बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की पहचान दिलशाद आलम की पुत्री हानिया प्रवीण के रूप में हुई है।