कर्वी: चित्रकूट में VVIP/VIP सुरक्षा व्यवस्था को धार देने के लिए चित्रकूट पुलिस का विशेष प्रशिक्षण
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन में VVIP/VIP सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (TOT) कार्यक्रम आयोजित हुआ। रविवार जारी प्रेसनोटअधिकारियों और कर्मचारियों को रूट सुरक्षा, एंटी-सैबोटाज जांच, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा एसओपी के अनुरूप सुरक्षा प्रोटोकॉल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।