फुलवरिया: श्रीपुर थाना की हाजत से कैदी फरार, पुलिस तलाश में जुटी, हथुआ एसडीपीओ ने की जांच
श्रीपुर थाना की हाजत से हथकड़ी सहित एक कैदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद रविवार की दोपहर 2 बजे हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार श्रीपुर थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान लापरवाही को लेकर संबंधित पदाधिकारी और चौकीदारों को फटकारा।