हरदोई: कोथावां के जरौआ गांव निवासी शहीद वायु सेनाकर्मी का शव पहुंचा गांव, नम आँखों से दी गयी अंतिम विदाई
Hardoi, Hardoi | May 18, 2024 कोथावां के जरौआ गांव निवासी वायु सेनाकर्मी शहीद कमेन्द्र प्रताप सिंह का शव गांव पहुंचा। जहां वायु सेना टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से अतिम विदाई दी। शहीद सैनिक का शव वायु सेना की टुकडी जैसे ही लेकर उनके पैत्रक गाँव पहुची, तो हर किसी की आखों मे आसूं आ गये। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।वायु सैनिकों ने गार्ड आफ आनर दिया।