वाराणसी। कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर मिठाइयाँ बांटीं और खुशी जाहिर की। यह जश्न पार्टी संयोजक जननेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को शराब घोटाले के मामले में कोर्ट से बाइज्जत बरी किए जाने पर मनाया गया।