राहे: मानसून की पहली बारिश से राहे प्रखंड में आई आफत
Rahe, Ranchi | Jun 18, 2025 मानसून की पहली बारिश ने राहे प्रखंड में आफत की बरसात हुई है। बुधवार सुबह 6 बजे राहे से टाटीसिलवे जाने वाली सड़क के नावाटोली गांव के समीप बड़ा पेड़ गिरने से चार घंटा आवागमन बाधित रहा। लोगों को काफी परेशानी हुई।ये सड़क व्यस्त है।लोग रांची जाने के लिए उपयोग करते है। आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो के द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क से पेड़ को हटवाया गया।