डुमरांव: नुआंव गांव के सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों में नाराजगी, सुविधा अब परेशानी का बन गई है कारण
Dumraon, Buxar | Jul 13, 2026 नुआंव गांव स्थित सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके कारण शौचालय के अंदर और आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। दुर्गंध के कारण वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से यह सुविधा अब परेशानी का कारण बन गई है।