रायडीह: शराब के नशे में पिता ने पुत्र की टांगी से काटकर की हत्या, गांव में सनसनी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव।
Raidih, Gumla | Jun 20, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के करीडा गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही पुत्र की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रमेश केरकेट्टा (54) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।