टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पूर्व विधायक श्रावण मास में निकालेंगे कांवड़ यात्रा, 4 अगस्त को नन्ही टिहरी के मड़खरा तालाब से होगी शुरू
टीकमगढ़ के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव श्रावण मास में एक बार फिर कांवड यात्रा निकालेंगे। शुक्रवार को उन्होंने यात्रा को लेकर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज और क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे। पूर्व विधायक श्रीवास्तव ने बताया कि वे पिछले 16 सालो से लगातार यात्रा निकाल रहे।