सलोन: सूची कस्बे में चार पहिया वाहन ने युवक को मारी टक्कर, युवक को आई गंभीर चोटें
डीह कस्बे का रहने वाले युवक को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर युवक को आई गंभीर चोटे।17:11:2024 रविवार को मोहम्मद जीशान पुत्र मोहम्मद हुसैन एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए सूची कस्बा जा रहा था। इस दौरान चार पहिया वाहन में उसे टक्कर मार दी। जिसमें युवक को गंभीर चोटे आ गई। परिजनों द्वारा युवक को सीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।