सलोन: रामगंज बाजार में टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, युवक को आई गंभीर चोटें
डीह कस्बे का रहने वाला युवक हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार।15:11:2024शुक्रवार को समय करीब 4:00 बजे युवक पवित्र कुमार पिता का नाम नकछेद सोनी अपने निजी कार्य से रायबरेली आ रहा था। तभी एक टेंपो ने उसे रामगंज बाजार में टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे डीह सीएचसी ले गए। जहां सीएचसी डीह से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।