-#पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति ने घुमारवीं में आयोजित किया कार्यक्रम...
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति बिलासपुर इकाई हिमाचल प्रांत के तत्वावधान में सोमवार को प्रांचल पैलेस पट्टा (घुमारवीं) के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास और बौद्धिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उप निदेशक अमर सिंह ठाकुर ने शिरकत की। अध्यक्षता प्रांत कार्यकारिणी के मार्गदर्शक गणेश दत्त शर्मा ने की जबकि संचालन जिला अध्यक्ष डॉ. बलवीर चंद ने किया।
-#कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्र-पुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ समाज और संस्था से जुड़ी दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई। इतिहास संकलन समिति के पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ. देवराज शर्मा तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य जगवीर सिंह की धर्मपत्नी जिनका हाल ही में स्वर्गवास हुआ है, की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
-#प्रांतीय संस्था के संस्थापक व मार्गदर्शक इंद्र सिंह डोगरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इतिहास संकलन के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
#मुख्य वक्ता इतिहास संकलन योजना हिमाचल प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन और एकात्म मानववाद के विचारों को सरल व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी का अंत्योदय का विचार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए सबसे प्रासंगिक है।
-#गोष्ठी में दो महत्वपूर्ण विषयों पर शोध पत्र वाचन हुआ। प्रोफेसर पंकज ने भाखड़ा बांध के ऐतिहासिक सामाजिक और विकासात्मक पक्षों पर तथा प्रोफेसर सुरेश शर्मा ने लोक संस्कृति जल संसाधनों और तकनीकी विरासत से जुड़ी पारंपरिक घराट पद्धति पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।
-#मुख्य अतिथि अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने भारतीय शिक्षण पद्धति को तहस-नहस किया, नालंदा तक्षशिला विश्वविद्यालयों को जलाया गया और षड्यंत्र के तहत लॉर्ड मैकाले द्वारा थोपी गई शिक्षण व्यवस्था लागू की गई। इतिहास को सत्य और तथ्य पर स्थापित करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध पक्षों को एकसूत्र में पिरोया।
-#अंत में संगठन मंत्री पवन कुमार ने सभी अतिथियों शोधकर्ताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर राजेंद्र, प्रोफेसर सुनील, प्रवीण सोनी, भूपेंद्र, विपन कुमार, प्रकाश चंद धीमान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#BrightNews #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsGhumarwinNews #BrightNewsPatta #BrightNewsPattaNews #BrightNewsBilaspur #BrightNewsBilaspurNews #BrightNewsHimachal #BrightNewsHimachalNews #BrightNewsDeendayalJayanti #BrightNewsPanditDeendayalUpadhyay #BrightNewsItihasSankalan #BrightNewsGhumarwinBreaking #BrightNewsBilaspurBreaking #BrightNewsHimachalBreaking #BrightNewsGhumarwinToday #BrightNewsBilaspurToday #BrightNewsPattaToday #BrightNewsPranchalPalace #BrightNewsEkatmaManavvad #BrightNewsAntyodaya #BrightNewsAmarSinghThakur #BrightNewsGaneshDattSharma #BrightNewsDrSureshSoni #BrightNewsBhakhraDam #BrightNewsGharatParampara #BrightNewsGhumarwinUpdate #BrightNewsBilaspurUpdate #BrightNewsHimachalUpdate #BrightNewsBreakingNews #BrightNewsTodayNews