लोहरदगा: लोहरदगा में छठ पूजा के लिए घाटों का निरीक्षण, छठव्रतियों को परेशानी न हो इसके लिए उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण व SP हारिश बीन जमा ने छठव्रतियों को परेशानी न हो जिसे लेकर गुरुवार सुबह 11:30 छठ घाटों का जायजा लिया है साथ ही विधि व्यस्था और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है। जिले के शहरी क्षेत्र में 15 से ज्यादा छठ घाटों में छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है