लोहरदगा: होंदगा में सर्पदंश से युवती गंभीर, शाम 6:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती
किसको थाना क्षेत्र के होंदगा में सर्पदंश से एक युवती की स्थिति गंभीर हो गई है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी अनुसार नागेन्द्र राम की पुत्री अंजली कुमारी को उनके बेड रूम में सांप ने काट लिया था, परिजन झाड़फूंक में रह गए जब मरीज की स्तिथि ज्यादा बिगड़ गई तब उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की स्तिथि गंभीर बनी हुई है।