लोहरदगा: राहुल गांधी के 8 नवंबर को लोहरदगा आगमन को लेकर कांग्रेस अलर्ट, प्रदेश नेतृत्व ने लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय में की बैठक
8 नवंबर को राहुल गांधी के लोहरदगा आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है इसी को लेकर गुरुवार सुबह 11:30 झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे लोहरदगा और राहुल गांधी के आगमन को लेकर बेहतर तैयारी करने के लिए कांग्रेस कार्यालय में बैठक में शामिल हुए।