जिला चंबा के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर दो नाले सतरूडी नाला और कार्थ नाला उफान पर है। तेज बारिश के चलते नाले में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नाले का पानी सड़क पर बह रहा है और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
लोक निर्माण विभाग पांगी की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क बहाली में जुटी हुई है।