बडोनी: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रॉन्ग साइड में क्रेन से टकराई कार, 28 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार
Badoni, Datia | Apr 4, 2026 दतिया जिले में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में जा घुसी और सामने से आ रहे वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम 05 बजे हुआ है।