#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थानान्तर्गत अरोड़ा हॉस्पिटल में सफाई के दौरान डस्टबिन में एक नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को जब्त कर आरबीएम अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि अरोड़ा हॉस्पिटल के डस्टबिन में एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अस्पताल में बाथरूम के पास रखे डस्टबिन में काली पॉलीथिन के अंदर भ्रूण रखा हुआ था। सफाई कर्मचारी ने सफाई के दौरान इसे देखा और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भ्रूण को जब्त कर आरबीएम अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए है। इसके साथ ही पुलिसकर्मी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डस्टबिन में भ्रूण किसने फेंका।