सिहोरा: कुर्रे फाटक में अज्ञात कारणों से ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत
खितौला थाना क्षेत्र के कुर्रे फाटक समपार क्रमांक 1032 में अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे फाटक समपार क्रमांक 1032 के गेट मेन के द्वारा खितौला पुलिस एवं परिजनों को जानकारी प्रदान की गई मौके पर पहुंचे परिजनों एवं पुलिस की सहायता से मृतक के शव को रविवार रात 9:00 बजे सिहोरा मर्चुरी में रखवाया गया है।