सदर: काशी विश्वनाथ मंदिर में अनियमितता के आरोप पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी में रामधन गबन प्रकरण के बाद वकीलों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी हुई।