शिवपुरी नगर: अम्मा महाराज की पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने दी अम्मा महाराज को श्रद्धांजलि
अम्मा महाराज की पुण्यतिथि पर आज 25 जनवरी को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। अम्मा महाराज की पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सर्वप्रथम अम्मा महाराज की प्रतिभा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। एवं पाम पार्क पर सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया उसके बाद शहर के माधव चौक पर भंडारे का आयोजन किया। एवं शाम को कंबल वितरित किए जायेंगे।