शिवपुरी नगर: रातीखांदी के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पत्नी की हुई मौत, पति का उपचार जिला अस्पताल में जारी
खनियाधाना थाना क्षेत्र के गुड़र राजापुर गांव का रहने वाला करण लोधी (43) अपनी पत्नी हरकुंवर लोधी (40) के साथ आज गुरूवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव से शिवपुरी की ओर आ रहा था इसी दौरान अमोला क्रेशर चौकी क्षेत्र के रातीखांदी गांव के पास बाइक का नियंत्रित होकर गिर पड़ी, घायल दंपति को जिला अस्पताल रैफर किया गया था। जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया।