शिवपुरी नगर: फिजिकल थाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंबा टूटकर मकान से टकराकर रुका, बड़ी घटना होने से बची
फिजिकल थाना के पास आज गुरुवार की सुबह एक बिजली के खंबे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मोके से फरार हो गया। इस घटना के बाद बिजली का खंबा उखड़कर एक प्रधान आरक्षक उदल सिंह गुर्जर के मकान से टकराकर थम गया था। गनीमत रही कि बिजली का खंबा जमीन से उखड़कर नीचे नहीं गिरा नहीं तो कोई भी राहगीर या वाहन खंबे की चपेट में आने दुर्घटना का शिकार हो सकता था।