शिवपुरी नगर: बहू से परेशान लुधावली निवासी सास ने एसपी से की शिकायत,बोली-अपने ही पति को चप्पलों से पीटती है,देती है फ़साने की धमकी
कुसुम आदिवासी ने आज गुरूवार को एसपी से अपनी बहू सरोज आदिवासी की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बहू ने पूरे घर को परेशान कर रखा है, टोकने पर बहू के द्वारा आत्महत्या कर केस में फ़साने की धमकी देती है। इतना ही नहीं जब बहू का पति रामू आदिवासी उसे रोकने का प्रयास करता है तो वह मेरे बेटे की ही चप्पलों से पिटाई कर देती है। वह इस ग्रह क्लेश से निजात चाहती है।