डुमरांव: डुमरांव के पास ट्रेन में शराब ढोने और टीम से हाथापाई करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | May 31, 2026 डुमरांव और कुशलपुर हरनाहा हॉल्ट के बीच चलती ट्रेन में चेन पुलिंग कर शराब तस्करों के फरार होने और मद्य निषेध टीम के साथ हाथापाई की घटना को रेल पुलिस ने गंभीर चुनौती के रूप में लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में महिला तस्कर समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर एक संगठित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।