पूरनपुर: बंजरिया में गोवंश पशु को पीटने से रोकने पर युवक को धमकाने का आरोप, थाने में दी तहरीर
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी सूरज पुत्र सतीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार गुरुवार सुबह वह अपने खेत जा रहा था। आरोप है कि बंजरिया अंडरपास के पास मोदसुईया मार्ग पर सेहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मंदरिया निवासी गोपाल अपने साथियों के साथ एक गोवंशीय पशु को डंडों से मारते पीटते ले जा रहा था।