कटनी नगर: नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर फुटकर व्यापारियों को किया जा रहा परेशान, मिशन चौक स्थित नगर निगम में ज्ञापन सौंपा
नगर निगम के द्वारा की जाने वाली अतिक्रमण की कार्यवाही के विरोध पर राजनीतिक पार्टी और फुटकर व्यापारियों के द्वारा प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गई है साथ ही उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम के हमले के द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है यह कार्रवाई बिना मतलब की जाती है जिसको लेकर ज्ञापन दिया गया है