बाढ़: बाढ़ में ग्रामीणों ने 200 केवी के ट्रांसफाॅर्मर की मांग को लेकर किया बिजली ऑफिस का घेराव
Barh, Patna | Jun 27, 2026 बाढ़ के बुढ़नीचक गांव के सैकड़ों लोग शनिवार को लगभग 3 बजे बिजली ऑफिस पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 63 और 100 केवी के ट्रांसफार्मर करीब 200 परिवारों का लोड नहीं संभाल पा रहे हैं और बार-बार जल जाते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण 200 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पर अड़े रहे।