बिहार: डोइया गांव में दीवार गिरने से मां और बेटा जख्मी, इलाज के लिये लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 13, 2024 नूरासराय थान क्षेत्र के डोईया गांव में घर का दीवार गिरने से एक मां और बेटा जख़्मी हो गया। दोनो जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए बीम्स रेफर किया गया। जख़्मी में प्रमोद कुमार की पत्नी बबीता देवी और उनके पुत्र सुमित कुमार है। परिवार के लोगो ने बताया महिला दीवार पर चढ़ी थी उसी दौरान दीवार गिर गया।